रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए वर्ष पर पत्रकारों को तोफहा दिया है। रायपुर विकास प्राधिकरण की कालोनी में पत्रकार साथियों को आवास में राज्य सरकार द्वारा 15% की छूट देने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “अग्रदूत” समाचार-पत्र में प्रकाशित होने वाले नियमित व्यंग्य स्तम्भ ‘झंगलू-मंगलू के गोठ’ के संकलन और किताब के रूप में प्रकाशन के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की।

बता दे कि नए वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री बघेल शामिल हुए और उन्होंने पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों ने समाज को सहनशील बनाया है। उन्होंने कहा कि जीवन में दुख और सुख दोनों आती हैं, लेकिन दुखद घटनाएं ज्यादा होती हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने कई विषय को लेकर पत्रकारों से चर्चा की, तो जमकर गुदगुदाया भी। रायपुर विकास प्राधिकरण की कालोनी में पत्रकार साथियों को आवास में 15% की छूट की घोषणा करते हुए बघेल ने कहा कि प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को खुद का आवास हो जाए ,इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।