नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 90 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीद्वारों का चयन सलेक्शन भर्ती परीक्षा / मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इन जगहों पर होगी पोस्टिंग
नोटिस के मुताबिक ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग मुंबई, औरंगाबाद, भोपाल, भुज, दीव, जलगांव, जामनगर, नागपुर, सूरत एयरपोर्ट्स पर होगी। जबकि आईटीआई अप्रेंटिस मुंबई, जुहू, भावनगर, वडोदरा, औरंगाबाद, भोपाल, दीव और कांडला एयरपोर्ट पर होगी। डिप्लोमा अप्रेंटिस मुंबई, सूरत, भावनगर, वडोदरा, औरंगाबाद, पुणे, गोवा, जामनगर कांडला, दीव, गोंदिया, जलगांव, सोलापुर, केशोड और नागपुर एयरपोर्ट्स पर होगी।
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 1 नवंबर 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 30 नवंबर 2021
आवेदन फॉर्म कंप्लीट करने की अंतिम तारीख- 30 नवंबर 2021
योग्यता
पदों पर आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जबकि अन्य पदों पर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero/en पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर careers के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपके सामने इस भर्ती से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
