बिलासपुर। शहर में वर्दी का रौब दिखाना दो महिला DSP को भारी पड़ गया। दबंगई का ये मामला जब सीएम तक पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल डीजीपी डीएम अवस्थी को मामले को संज्ञान में लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए। जिसपर आगे कार्रवाई करते हुए डीजीपी अवस्थी ने दोनों महिला DSP पर विभागीय जांच बैठा दी है। साथ ही तत्काल प्रभाव से दोनों की पोस्टिंग बदल दी गई है।

दरअसल बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल बार में रविवार को अफसरों की पार्टी चल रही थी। पार्टी में कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू, गौरेला एसडीओपी रश्मित कौर चावला, चकरभाठा सीएसपी सृष्टि चंद्राकर और सहायक जेल अधीक्षक सोनाल डेविड सहित अन्य अफसर आमंत्रित थे। सहायक जेल अधीक्षक सोनाल डेविड अपनी पत्नी सृष्टि चंद्राकर के साथ पार्टी में देर से पहुंचे। इस पर बाहर खड़े बाउंसर ने उन्हें रोक दिया।

रोकने पर हो गया विवाद

बाउंसर ने जब दोनों अफसरों को रोक दिया, तो इसके बाद सीएसपी सृष्टि चंद्राकर के पति ने बाउंसर को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वहां बवाल मच गया। मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को मिली, जिसके बाद पूरा स्टॉफ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गया और सीनियर अफसर के निर्देश पर बाउंसर को दबोचने की कोशिश की।

सीएम ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद सोमवार रात को दोनों पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश दिए गए। आदेश के तहत कोटा डीएसपी रश्मित कौर चावला को गौरेला पेंड्रा मरवाही और सृष्टि चंद्राकर को कोंडागांव में बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा भेजा गया है।