रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ​ट्रैफिक रिसर्च का निर्माण कराया गया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया। 17 करोड़ रुपये की लागत से तेंदुआ गांव में करीब 20 एकड़ के विशाल भू-भाग पर बनाए गए इस इंस्टीट्यूट का लाभ राज्य के युवाओं को मिलेगा।

छत्तीसगढ़ में बनकर तैयार हुआ यह इंस्टीट्यूट सर्व सुविधा युक्त है, सड़कों में परिवहन व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु हो, हादसे कम से कम हो, इस उद्देश्य से युवाओं को भारी वाहन और नॉन कमर्शियल वाहनों को चलाने की गुणवत्ता पूर्ण ट्रेनिंग न्यूनतम दरों पर दी जाएगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।