- कृषि कानूनों की वापसी पर बोले – पीएम तोदी अब माफी भी मांगते हैं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मतदाता भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक कड़ा सबक सिखाने जा रहे हैं। यूपी और उत्तराखंड के चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिलने वाली है। कांग्रेस पार्टी को पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा, मैं उत्तर प्रदेश का दौरा करता रहता हूं। यहां लोगों ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि उन्हें योगी आदित्यनाथ नहीं चाहिए। हालांकि लोगों को यह तय करना है कि योगी की जगह कौन सीएम होगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडर समिट चचा्र कर रहे थे। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी पर कहा, पीएम मोदी माफी भी मांगते हैं। यह कहा जाता था कि प्रधानमंत्री मोदी कभी माफी नहीं मांगते। वह कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचते या फैसले वापस नहीं लेते। लेकिन अब वह कदम भी वापस खींच रहे हैं और फैसले भी वापस ले रहे हैं। किसानों के मुद्दे और तेल की कीमतों पर यह बात देखने को मिली है।
ममता पर भी साधा निशाना
भूपेश बघेल ने इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ममता की राजनीतिक महत्वाकांक्षा अस्पष्ट है। जब बंगाल में चुनाव चल रहे थे तो उन्होंने मोदी से रोष जाहिर कर रही थीं। अब वह कांग्रेस का अपमान कर रही हैं, जो कि भाजपा की विपक्षी है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने हालिया गतिविधियों में कांग्रेस से दूरी जाहिर की है।
प्रशांत किशोर की कोई आइडियोलॉजी नहीं
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर पर भी टिप्पणी की। उन्होंने प्रशांत किशोर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी कोई आइडियोलॉजी नहीं है। वह बस एक चुनाव लड़ाने वाले व्यापारी हैं। उन्होंने कहा, प्रशांत किशोर भाजपा के लिए काम कर चुके हैं, टीएमसी के लिए काम कर चुके हैं, यहां तक कि कांग्रेस के लिए भी। जब उनसे पूछा गया कि प्रशांत किशोर आपकी पार्टी में आने वाले थे तो उनका जवाब था उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.