सूरजपुर। धान खरीदी शुरू होते ही बारदाने की चोरी शुरू हो गई है। इसी बीच भैयाथान विकासखंड अंतर्गत शिवप्रसाद नगर में एक युवक ने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ मिलकर बारदाना गोदाम का ताला तोड़कर 224 नग बोरा गोदाम से पार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक धान संग्रहण केंद्र के बगल में स्थित बरदाना गोदाम में करीब रात 10 बजे ताला तोड़कर सैकड़ों बरदाना पार कर दिया। सुबह गोदाम संचालक जब गोदाम खोलने पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा पाया। साथ ही बारदाना भी गायब था। संचालक ने पूरी घटना की सूचना तत्काल पुलिस और सहकारी समिति समेत प्रशासन को दी।
पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना मिलते ही तत्काल तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने तत्काल मुखबीरों को काम पर लगाया। जिसके बाद पुलिस ने तीन नाबालिग सहित एक बालिक युवक जैनुल आबेदीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ पुलिस ने 224 नग बरदाना और बाइक सहित ताला तोड़ने में उपयोग किया गया लोहे की रॉड भी जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी हुए बारदाने की कीमत बाजार मूल्य में करीब 6000 बताई जा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
