स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पांडेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थीं , अब इनकी बोलती क्यों बंद है- सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के लाल मैदान में महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी की स्टार प्रचारक महिला नेताओं पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि देशभर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है। विपक्षी दलों के लोग ही नहीं देशभर के लोग केंद्र के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। रसोई गैस महंगी है, डीजल-पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे हैं। स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पांडेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थीं, अब इनकी बोलती क्यों बंद है।

महंगाई को लेकर आयोजित जन जागरण पदयात्रा के सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इतनी आक्रोशित है कि जहां भी भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में उसका सूपड़ा साफ हो गया। इसके बाद पेट्रोल-डीजल से एक्साइज सिर्फ 5 और 10 रुपये कम किया गया। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को निपटा दो पेट्रोल डीजल का रेट आधा हो जाएगा। यह मोदी का गुजरात मॉडल है, जिसमें महंगाई चरम पर है। अब देश में छत्तीसगढ़ मॉडल चलेगा।