रायपुर। मणिपुर में नक्सल हमले में शहीद हुए रायगढ़ के रहने वाले कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर सोमवार को रायपुर पहुंचेगा। विप्लव के साथ उनकी पत्नी अनुजा और 5 साल के बेटे अवीर का शव भी लाया जाएगा। इससे पहले रविवार शाम तक ही रायपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उनका पार्थिव देह लाया जा रहा था। लेकिन विमान में खराबी की वजह से ये मुमकिन नहीं हो सका।
जोरहट में सेना के विमान को लैंड कराया गया है। जो अब सोमवार को रायपुर आएगा। यहां जवान पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। विप्लव त्रिपाठी का अंतिम संस्कार सोमवार को रायगढ़ में किया जाएगा।
शनिवार को शहीद हुए थे कर्नल विप्लव
शनिवार को विप्लव अपने परिवार के साथ पोस्ट से लौट रहे थे। तभी नक्सलियों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था। नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को ही उड़ा दिया था। जिसमें विप्लव शहीद हो गए थे, उनकी पत्नी और बेटे की भी जान चली गई थी। विप्लव रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे थे।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
