रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर परगोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 10 करोड़ 81 लाख रुपये का ऑनलाईन भुगतान करेंगे। इस राशि में गोबर खरीदी के एवज में पशुपालक गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 9 लाख रुपये, गौठान समितियों को 3 करोड़ 56 लाख और स्व-सहायता समूहों को 2 करोड़ 16 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में दो रुपये किलों में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जा रही है। 30 सितंबर 2021 तक खरीदे गए गोबर के बदले गोबर विक्रेताओं को 104 करोड़ 41 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह स्व-सहायता समूहों को 24 करोड़ 98 लाख और गौठान समितियों को 37 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

अब तक खरीदा गया 54 क्विंटल से ज्यादा गोबर

आज सीएम 10 करोड़ 81 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। जिसके बाद अब तक खरीदे गए 54.76 लाख क्विंटल गोबर की कुल राशि 109 करोड़ 50 लाख और गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि 68 करोड़ 64 लाख रुपये हो जाएगी।