रायपुर। यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर और तेज-तर्रार नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यूपी के गोरखपुर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘बुलडोजर नाथ’ कहा। जब उन्होंने ऐसा कहा, मंच पर यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

सीएम भूपेश ने सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वे लोग हैं जो गांधी को नमन करते हैं, लेकिन नाथूराम की तरह गांधी की हत्या भी करते हैं। लेकिन हम गांधी-इंदिरा के विचारों पर चलने वाले लोग हैं।

यूपी में भी 25 सौ में धान खरीदेगी कांग्रेस !

बता दें कि यूपी में ये जनसभा पूर्वांचल प्रतिज्ञा यात्रा के तहत हो रही है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने चुनावी वादे लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में है। कांग्रेस वहां भी छत्तीसगढ़ की तरह 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने का वादा कर सकती है।