कवर्धा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया कड़ाई के निर्देश
रायपुर। कवर्धा मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक कर यहां के कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गइ्र समीक्षा में उन्होंने कहा, इस घटना में जो भी दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कितने भी ऊंचे पद पर हो। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भीड़ को जिसने भी उकसाया हो, वो कोई भी धर्म या किसी भी दल का हो बक्शा नहीं जाएगा। कवर्धा में हुई घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने आईजी विवेकानंद को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले में प्रेस कांफ्रेंस लेकर पूरे मामले से प्रदेश की जनता को अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा शामिल थे। वहीं वडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग शामिल हुए।
पांच दिन पहले विवाद से दो समुदाय में टकराव
2 अक्टूबर को सहसपुर लोहारा चौक में झंडा उतारने को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद के बाद वहां पर कफ्र्यू लगा दिया गया था कलेक्टर ने धारा 144 लगा दिया गया था। वहीं कवर्धा में निकाली गई रैली में पथराव और अन्य घटनाक्रम को लेकर भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस विवाद के बाद शहर में लोगों को अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए 3 अक्टूबर से ही धारा 144 तो लागू दी थी। बावजूद इसके उपद्रवियों ने उसी दिन रात को कुछ मौहल्लों को टारगेट कर नारेबाजी और पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक दो बार शांति समिति की बैठक भी बुलाई जा चुकी है। जिसमें 8 अक्टूबर को शहर में घूमकर शांति संदेश फैलाने पर एकराय बनी है। समिति ने शहर में घूम-घूमकर शांति का संदेश देगी।
59 की गिरफ्तारी, 14 भाजपा नेताओं पर भी एफआईआर
कवर्धा विवाद मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इससे पहले तक मामले में 59 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिन पर बलवा समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। अब राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के साथ 14 नए नाम जोड़े गए हैं। इनमें भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं के नाम शामिल हैं। अन्य लोगों में पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
