रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसमें शामिल किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 20 नेताओं की सूची जारी की है।

इसमें भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बाबर, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिंधु, आशा कुमारी, गुरकीरत सिंह कोटली, विक्रमादित्य सिंह और मुकेश अग्निहोत्री सहित 20 नेता शामिल है। यहां पर 30 अक्टूबर को उप चुनाव होना है। ये सभी नेता वहां पर चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित करेंगे ।