• 4 नगर निगमों में प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में उम्मीदवार भी जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। निकाय चुनाव में कांग्रेस की ही जीत हो इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 निगमों में प्रचार-प्रसार करेंगे। सबसे पहले 17 दिसंबर को बीरगांव में प्रचार-प्रसार करेंगे। वहीं 18 दिसंबर को भिलाई, चरौदा, रिसाली में प्रचार करेंगे। बता दें कि निकाय चुनाव में जीत के लिए जहा कांग्रेस अपना ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है वही बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बीरगांव में आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, MLA धनेंद्र साहू प्रचार करेंगे। शाम 5 बजे कई वार्डों में प्रचार-प्रसार के साथ आम लोगों को कांग्रेस के हित में वोट देनी की अपील करेंगे।