रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के पास हुए नक्सली हमले की निंदा की है। इस हमले में रायगढ़ निवासी सम्पादक और वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी और पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज सुबह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग को-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे।

सियालसी गांव के पास एम्बुश लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें वे और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।