रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई थी। दो दिनों की बारिश के बाद प्रदेश का पारा लुढ़क गया है। इसका मतलब नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने वाली है।

बारिश के चलते बुधवार को प्रदेश के कई जगहों में पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रही। दिन भर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को अपने घरों पर ही रोक दिया। बहरहाल मौसम विभाग बादल छंटने के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना जता रहा है।

ये भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान का आंकलन कर भरपाई किया जायेगा – कांग्रेस

किन जिलों में कितनी बारिश?

  • कवर्धा में 47.9 मिलीमीटर
  • दुर्ग में 46.6 मिलीमीटर
  • मुंगेली में 44.3 मिलीमीटर
  • रायपुर में 38.8 मिलीमीटर
  • बलौदाबाजार में 32 मिलीमीटर
  • राजनांदगांव में 29.8 मिलीमीटर
  • बालोद में 29.7 मिलीमीटर
  • कोरबा में 27.2 मिलीमीटर
  • रायगढ़ में 26.6 मिलीमीटर
  • बिलासपुर में 26.5 मिलीमीटर
  • महासमुंद में 25.6 मिलीमीटर
  • सूरजपुर में 24.4 मिलीमीटर
  • बलरामपुर में 17.4 मिलीमीटर
  • जांजगीर में 17 मिलीमीटर
  • बेमेतरा में 16.2 मिलीमीटर
  • धमतरी में 15.3 मिलीमीटर
  • कोरिया में 13.6 मिलीमीटर
  • जशपुर में 13.5 मिलीमीटर
  • सरगुजा में 11.6 मिलीमीटर बारिश
  • गरियाबंद में 9.9 मिलीमीटर
  • नारायणपुर में 0.5 मिलीमीटर दर्ज की गई है।