रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर टिप्पणी करने वाले अधिकारी संजय दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी तब की गई जब संजय दुबे अपने घर पर सो रहे थे। इस दौरान पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया। वहीं इसके साथ ये भी खबर आ रही है कि गांधी जी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महराज को पुलिस अभी कोर्ट में पेश करने वाली है।

ये भी पढ़ें: कालीचरण की गिरफ्तारी पर सीएम भूपेश का ट्वीट, ‘न्याय में इतना विलम्ब नहीं होना चाहिए कि वो अन्याय लगने लगे’

रायपुर पुलिस के द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, 27-12-2021 को फेसबुक में खाद्य अधिकारी संजय दुबे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने व समाज में वैमनस्यता फैलाने संबंधित टिप्पणी करने के मामले में प्रार्थी हीरा नागर्ची की शिकायत पर थाना गंज में आरोपी संजय दुबे के खिलाफ अपराध क्रमांक 281/2021 धारा -153क, 505 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।आरोपी संजय दुबे से पूछताछ की जा रही है।