महासमुंद। जिले के आबकारी शाखा में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर से कांग्रेस के पार्षद समेत दो लोगों ने मिल कर पिटाई कर दी है। कर्मचारी ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका परिषद के एक पार्षद समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया कि महासमुंद कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के इशारे पर उसकी पिटाई की गई। वहीं विधायक का कहना है कि उसका इस घटनाक्रम से कोई वास्ता नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने आबकारी विभाग के कर्मचारी लीलाराम साहू की शिकायत पर पार्षद बबलू हरपाल और दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साहू ने अपनी शिकायत में कहा है कि आज दोपहर में जब वह अपने कार्यालय में था तब विधायक चंद्राकर अपने साथियों दीपक ठाकुर और बबलू हरपाल के साथ वहां पहुंचे। बाद में विधायक के निर्देश पर हरपाल, ठाकुर और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल), 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) और अन्य के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोप ये भी है कि बचाव के दौरान चन्द्राकर और उनके समर्थकों ने अधिकारी विजयसेन शर्मा के साथ भी बदसलूकी की। हाथ उठाने का प्रयास किया। मारपीट से ऑपरेटर लीलाधर साहू को आंख पर गंभीर चोट पहुंची है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
