रायपुर/02 दिसंबर 2021। सभी 15 नगरीय क्षेत्र जहाँ चुनाव हो रहे उन सभी बिरगांव, भिलाई नगर, चरौदा, रिसाली, जामुल, खैरागढ़, सारंगढ़, बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा, प्रेमनगर, मारो, नरहरपुर, कोन्टा, भैरमगढ़, भोपालपट्नम में कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची प्रदेश चुनाव समिति के अनुमोदन के पश्चात जारी की जा चुकी है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकाय के 15 वार्ड जहाँ उपचुनाव हो रहे है उनकी भी सूची जारी की जा चुकी है।