रायपुर/ 02 दिसंबर 2021। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता भरपूर आर्शीवाद देकर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करवायेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के सफल जनकल्याणकारी कार्यकाल के बदौलत कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कारायेगी। कांग्रेस ने नगरीय निकाय के चुनाव के प्रथम चरण में 10 नगर निगम में 10 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करायी थी। उसी तरह दूसरे चरण के आसन्न 4 नगर निगम, 3 नगर पालिका, 8 नगर पंचायत आम चुनाव एवं 15 नगरीय निकाय के उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी। नगरीय निकाय चुनाव में भी सभी जगह कांग्रेस की परिषद बनेगी। जनता भाजपा को खदेड़ने का मन बना चुकी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा को हराने से ही अच्छे दिन वापस आयेंगे। जिस प्रकार से अभी देश के कई राज्यों में विधानसभा के उपचुनाव हुए और भाजपा शासित राज्यों में भी भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जप्त हुई। उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में करारी हार के डर से भयभीत मोदी भाजपा की सरकार अब अपने फैसले को बदल रही है। मोदी सरकार के तानाशाही रवैया तुगलकी फरमान से आम जनता के गृहस्थ जीवन एवं रोजी रोजगार पर गंभीर संकट उत्पन्न हुये है। उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मोदी सरकार हार के डर से बैकफुट पर है और देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा के हारने से ही देश के हालात सुधरेंगे इसलिए देश, प्रदेश और निकाय के चुनाव में जनता भाजपा को हरा रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
