दुर्ग। कांग्रेस पार्टी से भिलाई नगर निगम के वार्ड पार्षद दावेदारों के लिए आज का दिन उनकी दावेदारी तय करेगा। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर और कांग्रेस के चुनाव प्रभारी गिरीश देवांगन पूरा दिन भिलाई में रहेंगे। इस दौरान वे किस वार्ड से किसे टिकट दिया जाए इसे लेकर मंथन करेंगे और वार्ड अध्यक्षों से विचार विमर्श करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही सभी दावेदारों की रात की नींद उड़ गई है। वह अपने-अपने स्तर से अपने नाम को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
निकाय चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर पर रणनीति बनाकर निकाय चुनावों को जीतने में लगी है। इसके साथ पार्षद टिकट के दावेदार भी अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हालत ये है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के दावेदारों की लिस्ट इतनी लंबी है कि उससे सही दावेदार को चुनना किसी चुनौती से कम नहीं है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
7 दौर में होगी बैठक
इसे देखते हुए प्रभारी मंत्री और चुनाव प्रभारी के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। कांग्रेस के महामंत्री संदीप निरंकारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भवन स्मृति नगर भिलाई में बैठक का दौर चलेगा। ये बैठक 7 दौर में पूरी होगी। हर एक बैठक में 10-10 वार्डों पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चा एक घंटे की होगी। इस बैठक में वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी समेत दावेदार भी शामिल होंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
