रायपुर/30 अक्टूबर 2021। जनजागरण अभियान समिति की आज राजीव भवन में बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 14 नवंबर से 29 नवंबर तक महंगाई के विरोध में होने वाले प्रदेशव्यापी अभियान की रूप रेखा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुयी। समिति के सभी सदस्यों इस महत्वपूर्ण जन जागरण अभियान समिति के आयोजन के लिये सुझाव लिया गया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा दिशा निर्देश भी दिया गया। बहुत जल्द समिति के द्वार एआईसीसी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस के मार्गदर्शन में रूप रेखा एवं कार्य योजना पदयात्राओ के मार्ग जल्द तैयार की जायेगी। केन्द्र सरकार की विफलताओं महंगाई और राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश से बूथ स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता और कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों को जोड़कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महामंत्री एवं समन्वयक पियुष कोसरे की उपस्थिति में तय की गयी। जिसमें महामंत्री पियुष कोसरे, धमतरी पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, मुंगेली पूर्व जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय, एआईसीसी सदस्य पंकज मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण राय, पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा, प्रदेश महासचिव युंका सुशील मौर्य, डीसीसी पदाधिकारी संदीप निरंकारी, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग शीत श्रीवास, इंटक नेता हरिशंकर बांसवार, पार्षद प्रमोद चौधरी, इंका नेता राहुल इंदुरिया उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
