रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम कांड की जांच रिपोर्ट को लेकर साफ कर दिया है कि जो रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी गई थी उसे प्रदेश सरकार सार्वजनिक नहीं करेगी। दिल्ली से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम रायपुर लौटे थे, जहां उन्होंने ये बयान दिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम उस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करेंगे। क्योंकि वह रिपोर्ट अधूरी है, आखिर किस तथ्य को हम मानेंगे। जिन दो नए सदस्यों की टीम फिर से बनाई गई है वो अधूरी रिपोर्ट को पूरा करेगी और जांच भी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तब रमन सिंह की सरकार ने आयोग बनाया था। 20 बार जांच का समय बढ़ाया गया। जून के महीने में आयोग के सचिव ने बताया था कि जांच पूरी नहीं हुई है। इसके कुछ दिनों बाद उनका ट्रांसफर हो गया, फिर वही रिपोर्ट राजभवन को दिए जाने की खबर मीडिया के जरिए हमें मिली। अब मेरे कार्यालय के अफसरों ने बताया है कि राजभवन से वह रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। तब आयोग के सचिव ने बताया था कि जांच अधूरी है और उनका ट्रांसफर हो गया, इसलिए हमने 2 सदस्यों की टीम फिर से बनाई है, जो इस अधूरी जांच को आगे पूरा करेगी। इसके लिए हमने विधि विभाग से सलाह भी ली और वैध विकल्प के आधार पर ही यह फैसला लिया गया है।
40 मिनट तक सोनिया और भूपेश के बीच बातचीत
दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि करीब 40 मिनट तक सोनिया गांधी के साथ उनकी बातचीत हुई। सीएम ने कहा कि यह मुलाकात बेहद अच्छी रही। मैंने सोनिया जी से मिलने का समय मांगा था। मगर कोविड की वजह से तब मुलाकात नहीं हो पाई थी। यह एक सौजन्य भेंट थी। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश और देश की तमाम राजनीतिक परिस्थितियों पर भी बातचीत हुई। क्योंकि मुझे यूपी का इलेक्शन ऑब्जर्वर बनाया गया है इसलिए प्रियंका गांधी से भी संगठन के कामकाज को लेकर बात हुई। यूपी में उनके नेतृत्व पर लोग विश्वास जता रहे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
