छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए ओबीसी कांग्रेस अक्टूबर अंत या नवंबर में बड़ा सम्मेलन कराएगी। ओबीसी कांग्रेस की बैठक में इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने इस सम्मेलन के लिए पार्टी पदाधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग की संख्या लगभग 54 प्रतिशत आबादी को ध्यान में रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की कड़ी में राजीव भवन में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के इस महत्वपूर्ण आयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे। विशेष अतिथि के रुप में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू भी थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अयक्ष और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमें जीवन में यह सीख लेनी चाहिए छोटे से बड़ा बना जा सकता है इतिहास उठाकर देखें तो पता चलता है कि छोटे-छोटे काम से व्यक्ति बड़ा बनते हैं। उन्होंने कहा कि कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। खड़ा पेड़ तूफान में गिर जाता है लेकिन छोटे पौधे फिर से खड़े हो जाते हैं।
लेटरपेड तक सीमित न रहें
उन्होने कहा कि उन्होंने नवयुवक मंडल से अपनी सामूहिक नेतृत्व की यात्रा प्रारंभ की थी और आज इस मुकाम पर हैं। सम्मान पाने वाले से बड़ा सम्मान करने वाला होता है। जब हम किसी को फूल की माला पहनाते हैं तो वह हमारे सामने झुक जाता है। झुक कर ही संसार को जीता जा सकता है। पद लेकर इससे लेटर पेड तक सीमित नहीं रखना है बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है। स्पष्ट वादिता जीवन को अनुशासित करती है। अच्छा काम करने वाला छोटे पद को बड़ा बना लेता है।
छग में आरक्षण की घोषणा के बाद हम चुप क्यों है?
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी यह नारा सिर्फ कागजों में या चिल्लाने के लिए नहीं है बल्कि इसे हम सब पिछड़ा वर्ग के साथियों को आत्मसात करना होगा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अब वो वक्त आ गया है कि जो पिछडो की बात करेगा वही प्रदेश में राज करेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद में आते ही 27 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक पास कराया किंतु भाजपा की साजिश से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरक्षण की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में ओबीसी में तूफान आ जाना था किंतु हम चुप हैं यह चिंता का विषय है।
काम नहीं करने वाले बाहर होंगे-दिनेश कुमार
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक प्रभारी दिनेश कुमार ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की सशक्त उपस्थिति के लिए सजग होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी ठीक से काम नहीं करेगा उसे स्वयं इस्तीफा देना होगा या हम उसे बदल देंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
