रायपुर। कांग्रेस के 137वां स्थापना दिवस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का ध्वजारोहण किया एवं कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेसजनों और प्रदेश की जनता को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी एक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। सभी वर्गों, सभी धर्मों, सभी जातियों एवं देश के 135 करोड़ जनता को जोड़ने वाली पार्टी है। आज जिस ढंग से देश में माहौल है, जिस ढंग से लोगों को बांटने का प्रयास किया जा रहा देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा। देश में अभी दो तरह की विचारधारा चल रही। कांग्रेस की जोड़ने वाली विचारधारा एवं दूसरी तोड़ने वाली विचारधारा। देश को तोड़ने वाली विचाराधारा के खिलाफ हमें लड़ना है और देश की एकता अखंडता, सामाजिक समरता भाईचारा को बचाना है। छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इनसे हमें मुकाबला करना है। हर व्यक्ति को आगे आकर ऐसी ताकतों से लड़ना है। छत्तीसगढ़ की शांत धरा जो पूज्य घासीदास बाबा की भूमि है। पूज्य संत कबीरदास की भूमि है। जो हमेशा शांति के रास्ते में है पर कुछ ताकतें जो 15 साल सत्ता में रही है। जो सत्ता जाने के बाद उनको तकलीफ हो रही है ऐसे लोग बाहर से लोगों को बुलाकर छत्तीसगढ़ को अशांत करने की कोशिश कर रहे है। इनके खिलाफ लड़ाई लड़ना है। कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों के मेहनत से 15 निकायो के चुनाव में ऐतिहासिक जनादेश मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर जनता ने मुहर लगाई है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत के नवनिर्माण में कांग्रेस ने अतुलनीय भूमिका निभाई। आज भी कांग्रेस पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में देश के संविधान की रक्षा तथा देश के हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही है। देश में दो विचारधारा चल रही है कांग्रेस की विचारधारा जोड़ने वाली है। कांग्रेस सेवादल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिये।
read more : https://nukkadnews.in/urfi-javed-showed-his-native-style/
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी, ज्ञानेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, मो. असलम, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, शिव सिंह ठाकुर, राजेश चौबे, दीपक चौबे, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, आनंद कुकरेजा, दिलीप सिंह चौहान, डॉ. कमलनयन पटेल, शीत श्रीवास, नंदकुमार पटेल, सुब्रत डे, आशा चौहन, चोवा राम साहू, सायरा खान, सुदीप होर, सिलास चरण, राजेश सिंह, मनोज वर्मा, नरेन्द्र ठाकुर, राजमहंत शिवचरण दास बघेल, राहुल कर, राजेश प्रसाद गुप्ता, सत्येन्द्र वर्मा, मनहरण लाल वर्मा, धमेन्द्र वर्मा, रतन चंद निषाद, संजय साहू, दिवेश गुप्ता, सागर सिंह, अमित खण्डेलवाल, लखी नारायण सोनी, राकेश सिसोदिया, राजेश सोनी, अनिल सिंह, राजेश्वरी चौहान, नियाज अहमद, परवींद कौर, महावीर देवांगन मुकेश तिवारी सहित सैकड़ो संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
