रायपुर/27 नवंबर 2021। कांग्रेस पार्टी द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत 12 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित रामलीला ग्राउण्ड में प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई हटाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के नेतागण संबोधित करेंगे। रैली में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी, तेजी से गहराती मंदी से हमारे करोड़ों देशवासियों को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया है। आसमान छूती महंगाई और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक देशव्यापी जन-जागरण अभियान छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में निरंतर चल रहा है। अपने जिले में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ जन जागरण अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे है। छत्तीसगढ़ में जन जागरण रैली यात्रा का समापन 29 नवंबर को कोण्डागांव में आयोजित है
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
