रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के तहत तीनों टाईगर रिजर्व के अंतर्गत 112 किलोमीटर के 15 अलग-अलग नरवा में 1.41 लाख 539 हजार भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्य योजना 2020-21 के तहत 18.52 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत है। राज्य के अचानकमार, उदन्ती सीतानदी तथा इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में इन संरचनाओं के निर्माण से टाईगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत 19 हजार 843 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी।
इनमें वन मंडल बिलासपुर अंतर्गत अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी में 36 किलोमीटर के 7 अलग-अलग नरवा में 8.68 करोड़ रुपए की राशि से 7 हजार से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से चिरका पहाड़ नाला, बाघदुग्ध नाला, कन्हैया नाला, गोई नाला, सूखानाला, छोटे ठोडा पानी नाला तथा चकदा नाला में निर्माण प्रगति पर है। इनमें लूज बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेक डेम, कन्टूर ट्रेच, स्टाप डेम, डबरी, तालाब, अरदन डेम, अरदन गली प्लग, गेबियन संरचना तथा 30-40 मॉडल आदि संचरचनाओं का निर्माण शामिल हैं।
उदन्ती सीतानदी टाईगर रिजर्व में भी चल रहा काम
इसी तरह गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत उदन्ती सीतानदी टाईगर रिजर्व में 22 किलोमीटर लम्बाई के दो अलग-अलग नरवा में डेढ़ करोड़ रूपए की राशि से 459 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें मेन्डा नाला तथा धोबन नाला में विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में 6 नरवा विकसित
इसके अलावा बीजापुर वनमंडल के अंतर्गत इन्द्रावती टाईगर रिजर्व में 54 किलोमीटर लम्बाई के छह अलग-अलग नरवा में 8 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि से 1 लाख 34 हजार संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें इडकापल्ली नाला, बालीफूल नाला, भादू नाला, एटल नाला, मासेगुण्डा नाला तथा गुदमा नाला में विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
