रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़तरी देखी जा रही है। गुरुवार को प्रदेश भर में करीब 45 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है। बता दें कि प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 352 हो गई है। जो कि चिंता का विषय है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को 25 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। जिसमें 40 लोग पॉजिटिव पाए गए। वर्तमान में प्रदेश का पॉजीटिविटी रेट 0.15% है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़ और कोरबा जिलों में मिले हैं। दोनों जिलों में 9-9 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं रायपुर में 6 और धमतरी-बिलासपुर जिलों में 3-3 मरीजों की पुष्टि हुई है।

10 लाख के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या

राजधानी रायपुर की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा केस यहीं हैं। अब तक रायपुर में जिले में 57 एक्टिव केस सामने आ चुके हैं।

  • दुर्ग जिले में 46
  • रायगढ़ में 41
  • कोरबा में 36
  • इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके लेगों की संख्या बढ़कर 10 लाख के पार हो चुकी है।

इन जिलों में एक भी केस नहीं

इन सबके बीच राहत भरी खबर ये है कि प्रदेश के 5 जिले नारायणपुर, सुकमा, कोरिया, सरगुजा और गरियाबंद में कोरोना के एक भी मामले नहीं है। वहीं दूसरी लहर के बाद लगातार शून्य संक्रमण की स्थिति में बने रहे बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में 3 से 8 एक्टिव केस मौजूद हैं।