रायपुर। राज्य के बेरोजगार इंजीनियरों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में लगभग 400 सिविल इंजीनियरों की भर्ती होगी। ये भर्ती जल संसाधन विभाग में उप अभियंता के पद पर होगी। राज्य सरकार ने विभाग के प्रस्ताव को इसकी मंजूरी दे दी है।
इसी महीने वित्त विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। उसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को भर्ती की कार्यवाही शुरू करने को निर्देशित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया व्यापमं के जरिए पूरी कराई जाएगी और इसके लिए जल्दी ही प्रमुख अभियंता की ओर से व्यापमं को पत्र लिखा जाएगा।


जनवरी में हो सकते हैं एग्जाम
भर्ती नियमों के मुताबिक व्यापमं ही विज्ञापन जारी करेगा। अगर अगले सप्ताह तक व्यापमं ने विज्ञापन निकाल दिया तो जनवरी महीने में इसकी परीक्षा कराई जा सकती है। उसके कुछ दिनों के भीतर ही परिणाम जारी कर मेरिट लिस्ट बना ली जाएगी। अनुमान है कि अगले तीन-चार महीनों में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
