लोग अक्सर अपने कई अजीब कामों की बजह से बहुत फेमस हो जाते हैं। बहुत से लोगों को बाल बढ़ाने का बहुत शौक होता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो बाल बढ़ाकर अब किसी डिज्नी प्रिंसेस से कम नहीं लगती। इसने 30 साल से अपने बाल नहीं कटवाए हैं।
आखिर कौन है ये महिला
यूक्रेन की 35 साल की अलोना क्रावचेंको हैं जिनके बेहद लंबे गोल्डन बाल हैं जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप किसी डिज्नी प्रिंसेस को देख रहे हैं। अलोना के बाल 6.5 फीट लंबे हैं। इनके बाल किसी को भी ईर्ष्या करने पर मजबूर कर सकते हैं।
जब यह 5 साल की थी तब से बढ़ा रहीं बाल
अलोना जब पांच साल की थीं तबसे उन्होंने अपने बाल नहीं कटवाए हैं। हालांकि लंबे बालों को संभालना और बालों की लंबाई बरकरार रखना हमेशा आसान नहीं होता है। अलोना का कहना है कि वह कभी-कभार ही ट्रिमिंग कराती हैं और इसे बनाए रखने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।
हाइट से भी लंबे हैं बाल
अलोना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। इनकी हालिया तस्वीरों में इनके बाल खुद की हाईट से अधिक हो गए हैं और जब वह उन्हें खुला छोड़ती हैं तो पैरों पर गिरते हुए लहराते हुए जाते हैं।
घंटो लग जाते है बाल को धोने में
बालो को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए अलोना ज्यादातर प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं और दिन में दो बार कंघी करती हैं। और ऐसा माना भी जाता है की बालो को स्वस्थ रखने के लिए दो बार कंघी करना चाहिए। अपने बालों की लंबाई के कारण, वह सप्ताह में एक बार उन्हें धोती हैं क्योंकि एक बार बाल धोने में लगभग 40-60 मिनट लगते हैं।
मिले बाल कटवाने के ऑफर
एक इंटरव्यू में अलोना ने कहा कि लोगों ने उसके बाल काटने के लिए उसे हजारों डॉलर्स का ऑफर किया, लेकिन वह अपने बालों को कभी नहीं कटवाएगी। अलोना की मां का मानना है कि एक महिला की सुंदरता उनके बालों में होती है और इसलिए, वह हर छह महीने में केवल एक बार अपने बालों को ट्रिम करती हैं। और अपने बालों का काफी ध्यान रखती हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
