रायपुर। प्रदेश के नए डीजीपी अशोक जुनेजा एक्शन मोड में हैं। उन्होंने पदभार संभालते ही चिटफंड कंपनी मामले को प्राथमिकता से लिया है। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं होने से मुख्यमंत्री खासे नाराज हैं। यही वजह कि डीजीपी ने इस मामले के खिलाफ जांच तेज करवा दी है। इसे लेकर डीजीपी आज सभी एसपी की पहली मीटिंग लेंगे।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने वाली इस मीटिंग में चिटफंड, साइबर क्राइम, अपराधों की संख्या समेत राजनीतिक और आदिवासियों से जुड़े मामलों की अपडेट रिपोर्ट पेश की जाएगी।
इंटेलिजेंस के साथ आईजी भी रहेंगे मौजूद
बैठक में आईजी इंटेलिजेंस के साथ-साथ सभी रेंज के आईजी भी मौजूद रहेंगे। डीजीपी अशोक जुनेजा ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी प्राथमिकता बेसिक पुलिसिंग को और मजबूत करने पर होगी। इसका असर अब जिलों में साफ दिखाई दे रहा है। जिलों के एसपी द्वारा कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी निकलवाना शुरू कर दिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
