रायपुर। पुलिस ने हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके के जन्नत पान पैलेस के संचालक राजा जुर्यानी को पुलिस ने हुक्का और प्लेवर की होम डिलीवरी करते रंगे हाथों गिरप्तार किया है। मौके से पुलिस को 5 हुक्का पॉट सहित 1.5 लाख का रॉ मटेरियल फ्लेवर जप्त किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पान दुकान में लिमिटेड लोगों से ऑर्डर लेकर हुक्का की होम डिलीवरी करता था। कैफे और होटलों में हुक्का बंद होने के बाद से ज्यादा पैसों की लालच में आरोपी होम डिलीवरी करता था। जिसकी सूचना पर ग्राहक बनकर तेलिबांधा पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोटपा ऐक्ट की धाराओं सहित प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है।