रायपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला आदेश जारी किया। जारी तबादला सूची में जनसंपर्क विभाग को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। पहली बार भारतीय पुलिस सेवा के अफसर दीपांशु विजय काबरा को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ उनके पास मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद और अपर परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
सिद्धार्थ कोमल परदेशी जनसंपर्क विभाग के सचिव
2003 बैच के IAS सिद्धार्थ कोमल परदेशी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर सौमिल रंजन चौबे को जनसंपर्क विभाग का संचालक बनाया गया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एस. भारतीदासन को आयुक्त-सह-संचालक जनसंपर्क व संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकार के प्रभार से मुक्त किया गया है।
डीडी सिंह सीएम सचिवालय के सचिव
डीडी सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय का सचिव बनाया गया है। उनके पास सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
