जांजगीर। दीपावली पर्व पर हर कोई खरीददारी करने बाजार जाता है। ठीक वैसे ही दिवाली की तैयारियों के लिए बाजार गए पिता पुत्र एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। आपको बता दें की मिली जानकारी के मुताबिक, अम्लीडिह निवासी नंदलाल सतनामी (45 वर्ष ) अपने बेटे रामनाथ (20वर्ष ) के साथ दिवाली की खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकला था। बाजार से लौटने के दौरान गांव के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई एश लेकर जा रहे एक टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता पुत्र सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर में फस गया। पिता नंदलाल के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर है। हादसा इतना भयानक था की पिता के शव के टुकड़े टुकड़े हो गए।हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर फरार है, इसके बाद आसपास के लोग भड़क गए। और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को समझाकर शांत कराया गया।पुलिस मार्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।