सबसे पहले तो आप सभी को धनतेरस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। दिवाली से ठीक दो दिन पहले आज धनतेरस है। और आज के दिन खरीदारी करना हमारे हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की आज की गई खरीदारी से धन समृद्धि बढ़ती है। धनतेरस पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर उनके सुख और समृद्धि की कामना करते हैं। पर आज आप कुछ अलग तरीके से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को धनतेरस की बधाई दें। तो चलिए हम आपको बताते है की आखिर आपको किस तरह से बधाईयां देना हैं।

शुभकामना संदेश

  1. धनतेरस का ये प्यारा त्यौहार
    जीवन में लाए खुशियां अपार ,
    माता लक्ष्मी विराजे आपके द्वार
    करें हर मनोकामना आपकी स्वीकार।
    Happy Dhanteras
  2. धनतेरस की है सबको बधाई,
    सदा रहे घर में लक्ष्मी जी की परछाई,
    प्रेम मोहब्बत से रहना सब,
    क्‍योंकि धन के रूप में बरसता है रब।
    Happy Dhanteras
  3. दीपक में रौशनी, रौशनी में प्रकाश,
    पुलकित है धरती, जगमग है आकाश।
    पटाखों का शोर, दीयों की कतार,
    विराजे मां लक्ष्मी आपके द्वार।
    Happy Dhanteras
  4. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
    परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
    होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
    ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।
    Happy Dhanteras
  5. पुलकित धरती, जगमग आकाश,
    आज है प्रार्थना आप के लिए यह खास,
    धनतेरस के शुभ दिन पर पूरी हो हर आस।
    Happy Dhanteras
  6. उन्नति पर आपका व्यापार हो,
    घर में सुख— शांति का विस्तार हो,
    सभी के लिए शुभ धनतेरस का त्योहार हो।

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी का उत्सव प्रारंभ होने के कारण धनतेरस के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस को ही देवताओं के वैद्य धन्वंतरि समुद्र मंथन से हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इसे धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है।