ये तो आप सब जानते ही है की हमारे यहां हर त्योहार को बहुत ही अच्छे से मनाया जाता है। उन में से एक है दिवाली , दिवाली में हमारे लिए ना सिर्फ दिये जलाना , रंगोली बनाना टास्क होता है बल्कि एक टास्क यह भी होता है की घर को न्यू लुक कैसे दिया जाये , लेकिन ये टाइम काफी खास होता है। हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह की सजावट करते हैं। बाजार नें इतने सुंदर सजावट का सामान देखने के बाद हर किसी का मन सबकुछ खरीदने का करने लगता है। अगर आप भी दिवाली की शॉपिंग करने जाते हैं और बहुत सारा सामान लेकर वापस लौटते हैं जिसमें से कई चीजें ऐसी होती है जो आपको पता भी नहीं होती की उन्हें कहा लगाना है तो आपको सबसे पहले कुछ डेकोरेशन आइजडिया के बारे में जानने की जरूरत है। जिसकी मदद से आप वहीं सामान बाजार से खरीद कर लौटेंगे जिसकी आपको जरूरत है। तो चलिए हम आपको यह बताते है, कुछ सिंपल से घर सजाने के यूनिक आइडियाज।
1) फूल
ये तो आप भी जानते है की फूलों के साथ घर बेहद खूबसूरत लगता है। साथ ही सजावट के लिए ये सबसे बढ़िया आइटम होता है। फूलों की मदद से आप अच्छी सी रंगोली बना सकते हैं। या फिर मेन गेट को सजाने के लिए आप फूल वालों से ही स्पंज खरीद लें। कुछ फूलों को लें, दो तरह का कॉम्बिनेशन होगा तो अच्छा दिखेगा। फिर इन स्पंज में फूलों को लगाकर अच्छे से मेन गेट पर लगा दें।


2) कैंडल
घर के हर कौने को रोशन करने के लिए मोमबत्तियां खूब काम आती हैं। ये मोमबत्ती घर को सुंदर बनाने के साथ ही काफी सिंपल और एलिगेंट लगती हैं। बाजार में कई तरह की मोमबत्तियां आती हैं। इनमे से आप कुछ अच्छे सिंपल डिजाइन खरीद सकते है। फिर इन्हें घर के कोनों में लगा सकते हैं। साथ ही एक बड़ी कैंडल को सेंटर टेबर पर भी अच्छे से सजाया जा सकता है। और सेंटेड कैंडल्स भी लगा सकते है जो आपके घर में अच्छी खुशबु बनाये रखेगी।


3) फ्लोटिंग दिया
पानी में गुलाब की पत्तियों की सजावट अक्सर फिल्मों में आपने देखी होगी। रील लाइफ में ये जितनी सुंदर दिखती हैं उससे भी कई ज्यादा खूबसूरत ये रियल लाइफ में दिखती हैं। ऐसे में आप कुछ फ्लोटिंग दिया को खरीदें और फिर एक कांच के बाउल में कुछ गुलाब की पत्तियां डालें और फ्लोटिंग दिया जलाएं। इसे घर के मेन डोर पर रख सकते हैं। ये काफी खुबशुरत दिखता है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
