राजधानी के अंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर जा रहे हैं। शनिवार को यानी आज अस्पताल की OPD सेवा बंद कर दी गयी हैं। सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही सुचारू रहीं , जबकि इसके अलावा सभी ओपीडी सेवाएं बंद थी।

आपको बता दें कि डॉक्टरों का यह आंदोलन neet-pg की काउंसलिंग में देरी का विरोध है। दरअसल पूरे देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर neet-pg की काउंसलिंग में हो रही देरी की वजह से आंदोलन कर रहे हैं। आज इसी के विरोध में देशभर के 10 हजार रेजिडेंट डॉक्टर ओपीडी की सेवाएं बंद कर हड़ताल पर बैठ गए है।

अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर दीपक गुप्ता ने बताया कि देश में डॉक्टर की बहुत कमी है और अस्पताल में जो नए डॉक्टर आने चाहिए थे। वे गवर्नमेंट के नए नियमों के कारण कोर्ट में हुए चैलेंज की वजह से नहीं मिल रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से कोरोना काल में भी सभी जूनियर डॉक्टर्स सेवाएं दे रहे थे पर अब डॉक्टर मानसिक एवं शारीरिक रूप से थक चुके हैं और वे अब इलाज नहीं कर पा रहे हैं।

क्योंकि उन्हें वर्क फोर्स नहीं मिल रहा है तो सारे डॉक्टर ने सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द काउंसलिंग कर नए डॉक्टर बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 तारीख तक हड़ताल पर चले जाएंगे। और आपातकालीन सेवाएं भी बंद कर दी जाएगी। प्रदेश के कुल 400 डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे।