रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मंगलवार देर शाम दो लड़कों ने एक बुजुर्ग को चाकू मार दिया। इसके बाद भाग निकले , स्थानीय लोगों ने देखा तो बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हंगामा हो गया और पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को और वजह पूछी तो ऐसा जवाब दिया की हर कोई आश्चर्य हो गया।
जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने कहा कि बस ऐसे ही चाकू मार दिया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
मछली बेचकर लौट रहा था बुजुर्ग
जानकारी के मुताबिक, मल्हापारा निवासी ध्रुव निषाद (52) मछली बेचने का काम करता है। वह मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे नवीन बाजार से साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान दरीपारा जिम के पास 2 लड़कों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद धारदार चाकू से पीठ पर वार कर दिया और हमला कर के लड़के वहां से भाग निकले।
बुजुर्ग पर हमले से भड़के लोग
बुजुर्ग पर हमले के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने देर रात दोनों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया। दोनों नशे के आदी हैं। नशे की लत के चलते ही बुजुर्ग पर हमला कर दिया।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
