दुर्ग। चिटफंड कंपनी के जरिए जिले से करोड़ों की ठगी कर फरार हुए सनशाइन इंफ्रबिल्ड चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह बघेल और धरम सिंह कुशवाहा को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ने जिले के लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपये ठगे थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों डायरेक्टर ओडिशा में छिपे हैं। जानकारी मिलते ही एसएसपी बीएन मीणा ने फौरन ओडिशा के लिए एक टीम रवाना की। टीम के साथ बलौदाबाजार और कोरबा की पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी। तीनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुरेन्द्र सिंह बघेल और धरम सिंह कुशवाहा दोनों कंपनी के डायरेक्टर थे। दोनों ने कंपनी के जरिए लोगों से धोखा करके उनकी पैसे अपनी कंपनी में निवेश कराए। जिसके बाद करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी करके दोनों आरोपी चंपत हो गए।
ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे दोनों डायरेक्टर
आरोपियों ने साल 2016 में अपना ऑफिस बंद कर दिया था। जिसके बाद लोगों ने दोनों डायरेक्टरों के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं, धनपरिचलन अधिनियम, 10 छग के निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया था।
संपत्ति का पता लगाने में लगी है पुलिस
दुर्ग रेंज के आईजी ओपी पाल ने बताया कि चिटफंड के प्रकरणों में अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी और आरोपी कंपनी संचालकों द्वारा अवैधानिक रूप से अर्जित संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी संपत्ति कुर्क कर पीड़ित पक्ष को लौटाए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में दो डायरेक्टरों की गिरफ्तार की गई है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
