जबलपुर। जबलपुर EOW की टीम ने आज बालाघाट जिले के जनपद पंचायत खैरलांजी में समन्वय अधिकारी के पद पर पदस्थ रमेश कुमार पटले के घर पर छापा मारा। कार्रवाई की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। अब तक की सर्च कार्रवाई में समन्वय अधिकारी के पास करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। कार्रवाई में अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई उजागर हुई है। रमेश कुमार पटले 12 अप्रैल 1988 को ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त हुए थे एवं तहसील वारासिवनी जिला बालाघाट के अंतर्गत कार्य कर रहे था, जो वर्तमान में पदोन्नत होकर समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत खैरलांजी जिला बालाघाट में पदस्थ था।


आकलन के अनुसार रमेश कुमार पटले को अब तक वेतन की आय से कॉल करीब 35 लाख रुपए की बचत हुई है। इसके विपरीत रमेश कुमार पटेल द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए करीब 1 करोड़ 23 लाख रूपए की संपत्ति बना ली गई है। आज ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आज एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर रमेश कुमार पटले के घर गंगोत्री कॉलोनी 12 सिवनी जिला बालाघाट मैं छापामार कार्यवाही की है। आज सुबह डीएसपी ईओडब्ल्यू मनजीत सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक प्रेरणा पांडे एवं अन्य की टीम आरोपी रमेश के घर पहुंचे और सर्च कार्रवाई शुरू की है।


इतनी मिली सम्पति
– वारासिवनी मैं गंगोत्री कॉलोनी में 24 वर्ग फीट मैं निर्मित मकान।
– गंगोत्री कॉलोनी वारासिवनी में पत्नी के नाम 24 वर्ग फीट का एक प्लाट जिसमें कमर्शियल कंपलेक्स बना है।
-गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम 24 वर्ग फीट का एक प्लाट ।
– गंगोत्री कॉलोनी 12 सिवनी में ही पत्नी के नाम 2880 वर्ग फीट का एक और प्लाट।
– ग्राम गर्रा में 15 स्क्वायर फीट का प्लॉट।
– 12 सिवनी में 0.22 हेक्टेयर का प्लाट।
– एक मोटरसाइकिल kramank MP 50 MR 6714
– एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मैं 6 लाख, 92 हजार रुपए का निवेश।
– सहारा इंडिया में 8 लाख, 65 हजार रुपए का निवेश।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
