रायपुर। प्रदेश की चार नगर निगमों में मेयर और सभापति का चुनाव आज से शुरु हो जाएंगे। इसी कड़ी में आज चरोदा नगर निगम में मेयर और सभापति का चुनाव होना है। ये नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां निर्मल कोसरे को महापौर और ईश्वर साहू को सभापति बनाना लगभग तय माना जा रहा है।
चुनाव के नतीजे आने के बाद से कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों की नजरबंदी करते हुए पहले उन्हें रायपुर के एक होटल में रखा है। उसके बाद पुरी लेकर गए और वहां उनका पूरा अज्ञातवास बीता। इसके बाद रविवार देर शाम सभी पार्षद वापस रायपुर लौटे, जहां उन्हें एक निजी होटल में ठहराया गया है। इन सभी पार्षदों को सोमवार को वोटिंग के लिए भिलाई ले जाया जाएगा।
कांग्रेस का मेयर और सभापति तय
सोमवार सुबह 10 बजे सभी 40 पार्षद शपथ लेंगे। इसमें शामिल होने के लिए पार्षद सीधे भिलाई-3 कार्यालय पहुंचेंगे। 40 में से 19 पार्षद कांग्रेस के हैं। 4 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन कांग्रेस को मिला है। इस लिहाज से कांग्रेस का महापौर और सभापति के पद पर कब्जा होना तय है। फिर भी क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए मतगणना के बाद से इन पार्षदों को नजरबंद किया गया है।
ये भी पढ़ें: नए साल में होगा रिसाली और भिलाई निगम में महापौर और सभापति का चुनाव
शाम तक होगी घोषणा
इसी तरह 4 जनवरी यानी कल बीरगांव नगर निगम में चुनाव होगा। जहां से महापौर के लिए नंदलाल देवांगन का नाम सबसे आगे है। बीरगांव नगर निगम के महापौर और सभापति का चुनाव रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार कराएंगे। निगम दफ्तर के सभागार में सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक नए पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद 11.30 से 12 बजे तक महापौर के उम्मीदवार नामांकन जमा करेंगे। 15 मिनट में नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 12.15 से 1 बजे तक 40 पार्षद मतदान करेंगे। मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती कर नतीजा रिजल्ट आनाउंस किया जाएगा। महापौर का चुनाव के बाद सभापति चुना जाएगा। वहीं दोपहर 2 से 2.30 बजे तक नामांकन जमा होंगे। नामांकनों की जांच के बाद 2.45 से 3.30 बजे तक मतदान होगा। आधे घंटे बाद 4 बजे तक सभापति के नाम की घोषणा होगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
