भिलाई नगर सेक्टर-6 पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पेट्रोल डालने के नाम एक महिला ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की है। महिला से 400 रुपए लिए लेकिन पेट्रोल सिर्फ 50 रुपए का डाला। पेट्रोल डलाने के बाद जब महिला कुछ दूर गई और उसकी स्कूटी का कांटा नहीं शो किया तो वो वापस पेट्रोल पंप पहुंची और पेट्रोल चेक करने की बात कहने लगी। इस पर वहां के कर्मचारियों ने महिला से हुज्जतबाजी की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत सिटी एएसपी से की है।
लक्ष्मी ने अपनी शिकायत में सिटी एएसपी संजय ध्रुव को बताया कि वह रिसाली आजाद मार्केट की रहने वाली है। लक्ष्मी 11 अक्टूबर को अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप गई थी। वहां उसने 400 रुपए पेट्रोल पंप कर्मचारी को देकर तेल डालने के लिए कहा। तेल डाल रहा कर्मचारी उसके साथ धोखाधड़ी कर सके इसके लिए उनके महिला का ध्यान भटकाने की कोशिश की। उसने महिला से कहा कि उसका मोबाइल बज रहा है।


जैसे ही महिला स्कूटी की डिक्की की तरफ देखकर अपना मोबाइल निकालने लगी तो पेट्रोल पंप कर्मचारी ने मात्र आधा लीटर पेट्रोल डालकर मशीन को बंद कर दिया और कहा कि पेट्रोल डल गया। महिला ने पुलिस पेट्रोल पंप होने के नाते विश्वास में वहां से चली गई। इसके बाद जैसे ही वह कुछ दूर गई तो देखा कि स्कूटी का फ्यूल मीटर कम पेट्रोल शो कर रहा है। इस पर महिला वापस पेट्रोल पंप पहुंची और इसकी शिकायत वहां के कर्मचारियों से की।


CCTV में जेब में नोट डालते दिखा कर्मचारी
महिला ने शिकायत में बताया कि जब उसने वहां के कर्मचारियों से गाड़ी का सारा पेट्रोल निकालकर नापने की बात कही तो उन्होंने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब पंप के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया। फुटेज में साफ दिखाई दिया की महिला ने पेट्रोल डालने वाले कर्मचारी दिलेश्वर कुमार ठाकुर को दो-दौ सौ के दो नोट दिए। दिलेश्वर ने उसमें से उसने एक नोट जेब में डाल लिया और दूसरा हाथ में पकड़े रहा। इस दौरान उसने अपने दूसरे साथी से इशारों में बात की और दोनों एक दूसरे को देखकर हंसे भी।


जांच कर की जाएगी कार्रवाई
इस मामले में एडिशनल एसपी सिटी संजय ध्रुव का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। वह इसकी जांच करा रहे हैं। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
