राजनांदगांव। हाल ही में राजनांदगांव में एक दंपति की हत्या कर दी गई थी। दोनों हरियाणा के रहने वाले थे, जो यहां लीज पर जमीन लेकर अपना खेती का व्यवसाय कर रहे थे. पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. नौकर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर व्यवसायी दंपति को मौत की नींद सुला दी थी. पुलिस ने दोनों शातिर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. SP डी श्रवण कुमार ने मामले का खुलासा किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमका क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेला में 28 अक्टूबर की रात हरियाणा निवासी महावीर सिंह जाट और उनकी पत्नी मीनाक्षी की हत्या का मामला सामने आया था. मृतक महावीर सिंह जाट उम्र लगभग 42 वर्ष अपनी पत्नी मीनाक्षी उम्र लगभग 36 साल के साथ रहता था. लगभग 2 वर्ष पहले वाणीराव देशमुख से उनकी जमीन को लीज पर लिया था. और दोनों वहां काम करते थे .
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
