राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से एक खबर सामने आयी है जहां पर पति- पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। एक फार्म हाउस में पति-पत्नी की लाश मिली है। दंपती मूलतः हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे यहां रहकर खेती किया करते थे। जानकारी मिली है की पति-पत्नी दोनो के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हत्या की यह वारदात घुमका थाना क्षेत्र के करेला गांव की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। अभी आरोपी की पुष्टि की जा रही है।