मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है। पिता ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। इसमें उसने किराएदार का साथ लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और किराएदार को गिरफ्तार किया। यह मामला तब सामने आया जब बेटी सात महीने की गर्भवती हो गई।
दरअसल परिजन के साथ खजराना थाना पर आकर नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि किराए से रहने वाले एक युवक ने नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म किया। इसके बाद 40 वर्षीय पीड़िता के पिता ने भी उसके साथ घिनौना काम किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत करने के बाद खजराना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और किराएदार युवक को गिरफ्तार किया। खजराना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है।
खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की के सात माह की गर्भवती होने के मद्देनजर पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं उसके परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को छिपाने की कोशिश तो नहीं की?
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
