बिलासपुर। नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसमें छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की तीन साल पहले सिरगिट्‌टी क्षेत्र के ग्राम धूमा निवासी राघवेंद्र पटेल (26) से जान-पहचान हुई। राघवेंद्र भी उस समय बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। युवक ने उससे दोस्ती की और उसे प्यार का झांसा दिया। जिसके बाद लड़की उसकी बातों में आ गई और उसके प्यार में पड़ गई।

दो साल पहले राघवेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से वो लगातार नबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने जब उससे पीछा छुड़वाना चाहा तो राघवेंद्र ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। जिसके बाद किशोरी ने पुलिस में शिकायत की। बालिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राघवेंद्र पटेल के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

घूमने आया तब हुई पहचान

छात्रा के मुताबिक राघवेंद्र पटेल से उसकी मुलाकात कोनी में उसके मामा गांव में हुई। जहां युवक घूमने आता था। इस दौरान उन दोनों की पहचान हुई और बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन अब लड़की उससे अलग रहना चाहती है और उससे पीछा छुड़ाना चाह रही थी। लेकिन युवक उसे धमकी देकर मिलने के लिए बुलाता था। बार-बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तब लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी।