नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए अभ्यर्थी 27 दिसंबर तक IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


पदों की संख्या – 300
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन की आखिरी तारीख – 27 दिसंबर 2021
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि – 9 जनवरी 2022
योग्यता
- ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट) – मैट्रिक परीक्षा पास, दो वर्षीय आईटीआई कोर्स जरूरी है।
- ट्रेड अप्रेंटिस (डीईओ) – 12 की परीक्षा पास और डाटा एंट्री ऑपरेटर का सर्टिफिकेट
- ट्रेड अप्रेंटिस (रिलेट सेल्स) – कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए।
- टेक्निशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स) – न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा।


किन पदों पर होगी भर्ती
IOCL के विभिन्न ट्रेड में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्निशियन अप्रेंटिस की भर्ती की जा रही है। फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, एकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और रिटेल सेल्स ट्रेड के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल, इंट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में टेक्निशियन अप्रेंटिस के कुल 300 पदों के पर भर्ती होनी हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
