राजधानी में रहकर आतंकी संगठन सिमी के लिए फ़ंडिंग करने वाला एक आतंकी 8 साल बाद पकड़ा गया। फरार आतंकी को पश्चिम बंगाल से हिरासत में लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल 2013 में पकड़े गए सिमी आतंकवादियों के फरार साथी को आखिरकार 8 साल बाद धर दबोचा। गिरफ्तार राजू खान पिता स्व.जमादार खान उम्र 56 साल निवासी 8/26 बीजोन थाना दुर्गापुर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह पूर्व में पकडे गए आरोपी धीरज साव, जुबैर हुसैन, पप्पू मण्डल एवं आयशा बानो की तरह सिमी के लिए फ़ंडिंग का काम करता था।
ये सभीरायपुर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है जिनको माननीय न्यायालय द्वारा 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। जबकि राजू खान 2013 से ही फरार था। जबकि राजू खान 2013 से ही फरार था। आरोपी पुलिस की पकड़ में आये तब राजू दुर्गा स्टील प्लांट में लगातार अनुपस्थित रहता था तथा अपने वर्तमान निवास स्थान पर न रहकर पहचान छिपाकर अलग – अलग स्थानों पर निवास करता था।
ढाई मिनट की एक Zoom कॉल में भारतीय मूल के बॉस ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
आरोपी राजू खान स्वयं के पकड़े जाने के डर से वर्ष 2016 में दुर्गा स्टील प्लांट से स्वेच्छा सेवानिवृत्ति ले लिया एवं फरार हो गया था।
रायपुर पुलिस को आरोपी राजू खान के दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ए.टी.एस. सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में सायबर सेल, ए.टी.एस. एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम दुर्गापुर पश्चिम बंगाल रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजू खान के निवास स्थान की जानकारी प्राप्त कर उस स्थान के आसपास लगातार कैम्प करते हुए हुलिया बदलकर रेकी किया गया एवं मौका पाकर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजू खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
आरोपी राजू खान को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपी से इस संगठन में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जैजैपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल, 35 पदों पर होगी भर्ती
कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक उरला विश्वदीपक त्रिपाठी, उपनिरीक्षक अजय झा थाना खमतराई, सायबर सेल से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, आर.वीरेन्द्र भार्गव, अजय पटेल तथा एस.टी.एस. से पी.किशोर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
