नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) की ओर से सूचना अधिकारी और योजना आयतन अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है।

भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2325 पदों पर भर्तियां की जाएंगी , इच्छुक अभ्यर्थी बीपीएनएल की अधिकारिक वेबसाइट www.bharatiyapashupalan.com पर विजिट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ,आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2021 है

पदों की संख्या – 2325

योजना सांचकर अधिकारी
योजना प्रसार अधिकारी
योजना सहायक

योग्यता

योजना सूचना अधिकारी – उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और मार्केटिंग के क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए।
योजना आयतन अधिकारी – 12वीं पास हों या मार्केटिंग में डिप्लोमा एवं मार्केटिंग में अनुभव होना चाहिए।
योजना सहायक – 10वीं पास हों या मार्केटिंग में डिप्लोमा एवं मार्केटिंग में अनुभव होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

तीनों पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है. योजना सूचना अधिकारी के लिए 590 रुपए, योजना आयतन अधिकारी के लिए 708 रुपए और योजना सहायक के लिए 826 रुपए शुल्क देना होगा. इन पदों पर आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

एग्जाम पैटर्न

– छात्रों के लिए 50 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी।
– किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग गलत जवाब देने पर नहीं होगी।
– ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे।
– हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, मार्केटिंग, बेसिक प्रिंसिपल ऑफ कंप्यूटर जैसे प्रत्येक विषयों से 10 सवाल पूछे जाएंगे और इन सभी सवालों के 10 अंक – मिलेंगे. इन्हें पूरा करने के लिए 30 मिनट का समय उपलब्ध होगा।

चयन प्रक्रिया

इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन होगा , लिखित परीक्षा 50 नंबर की होगी , इंटरव्यू 50 नंबर का होगा।