रायपुर। मेडिकल फील्ड में जॉब (Medical Jobs) तलाश रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने करने का यह अच्छा मौका है। छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 386 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 14 जनवरी 2022 तक का समय दिया जाएगा। एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन के लिए 15 से 19 जनवरी तक का समय दिया जाएगा। हालांकि अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।
महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 16 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 14 जनवरी 2022


वैकेंसी की डिटेल्स
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर रेजिडेंट पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्तियां की जाएंगी। इसमें कुल 386 पदों पर भर्तियां होनी है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 159 सीटें रखी गई है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति वर्ग में 125 सीटें, अनुसूचित जाति वर्ग में 46 सीटें और ओबीसी वर्ग में 56 सीटों पर भर्तियां होंगी। वैकेंसी की पूरी जानकारी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से रिलेटेड ट्रेड में एमडी एमएस की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 25 साल से अधिक और 35 साल से कम होनी चाहिए। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के तौर पर 400 रुपये जमा करने होंगे। वही एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करने होंगे।
सीजीपीएससी सीनियर रेजिडेंट भर्ती विज्ञापन का विवरण
विभाग का नाम- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती (CGPSC)
पद का नाम- सीनियर रेजिडेंट (Senior Resident)
कुल रिक्ति -386 पद
कार्य स्थल -छत्तीसगढ़
आवेदन प्रक्रिया – ऑनलाइन फॉर्म
आधिकारिक वेबसाइट- www.psc.cg.gov.in
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
