रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिती में राजीव भवन में संपन्न हुयी। बैठक में सदस्यता अभियान, बूथ कमेटी गठन पर चर्चा, जिलों में बन रहे राजीव भवनों के निर्माण पर प्रगति चर्चा एवं अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुयी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक के शुरूआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुये अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आज की बैठक में हम अपने आने वाले कार्यक्रम का लक्ष्य निर्धारित करेंगे। हमें सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। हमें अपने सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओंका लाभ जनता तक पहुंचाना। संगठन की मजबूती सरकार की योजना दो ऐसे हथियार है जो हमें जनता के और करीब ले जायेंगे। इन्हीं के बदौलत हमने नगरी निकाय चुनाव में जनता का विश्वास जीता है। बैठक में सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में बूथ कमेटियों सदस्यता अभियान, भवन निर्माण के संबंध में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तृत किया।
बूथ कमेटी गठन के प्रभारी विनोद वर्मा ने बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 15 निगमों में चुनाव हुये, बहुत सारे उपचुनाव हुये, जिनमें भारी सफलता मिली। इसके लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पुनिया जी को बधाई, सबने मिलकर काम किया। हम सब सफल हुये। दो जगह जामुल, खैरागढ़ में हम सफलता नहीं हुये। भिलाई चरोदा में पहली बार कांग्रेस का महापौर सभापति बना उसके लिये बधाई। कोरिया में दिक्कतों के बाद हम जीतकर आये प्रेमनगर जीत कर आये, सुरजपुर जिला वहां के विधायक को बधाई। कोरिया कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत किया उसको पानी में डुबाने का काम हुआ। इसमें कार्यवाही होना चाहिये अनुशासन का डंडा चलना चाहिये। पिछले चुनाव में हमने बूथों में जाकर कमेटियां गठन किया। सुरगुजा, रायपुर, राजनांदगांव सब जगह हमने बड़ा आयोजन कर मेंम्बरशिप अभियान किया। वर्तमान में भी कार्यक्रम होना चाहिये। मंत्री, वरिष्ठ विधायको, निगम मंडल के पदाधिकारियों को बुलाओ कार्यक्रम करिये, अभियान चलाये तब कार्यक्रम चलेगा। इसका प्रचार होना चाहिये, सारे प्रभारियो का दौरा होना चाहिये, लोग आपके कार्यक्रमों से जुड़ेगे कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे तब लोग जुड़ेंगे। बूथों की बैठक हो, ब्लाक जोन सेक्टर की बैठक हो, इन्हीं कार्यकताओं की बदौलत 2023 का चुनाव लड़ना है। सबके मेहनत से ही साकार बनना है। आने वाले 21 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती तक राजीव भवन तैयार हो। धान खरीदी चल रही है। केन्द्र न बारदाना दे रहा और न उसना चावल लेगा फिर भी हम धान पूरा खरीदेंगे। कांग्रेस के कार्यकर्ता किसान के साथ खड़े है। उनके धान खरीदी में दिक्कत न हो। चिराग योजना में कमजोर क्षेत्रो के लोगो को लाभान्वित कर रहे इसकी जानकारी लोगो को बताये। शासन योजना की पूरी जानकारी हो, सदस्यता अभियान को प्राथमिकता हो, 10 लाख सदस्य का लक्ष्य मेहनत से हासिल में खुद हर ब्लाक में जाउंगा। मार्च के बाद दौरा ही चलेगा।
read more : https://nukkadnews.in/placement-camp-to-be-organized-on-january-10/
बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि प्रदेश कार्यकारणी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी है। इसकी जिम्मेदारी भी उतनी बड़ी है। हमने पिछले चुनाव के समय बूथो में जाकर कमेटी बनायी। सभी वरिष्ठ नेताओं को एकत्रित कर हमने बूथ गठन कर उत्सव मनाया था। हमें आगे भी उसी उत्साह से बूथ कमेटी का गठन करना है। जहां पर बूथ कमेटियों के गठन में काम अच्छा नहीं किया गया उसको सुधारना होगा। जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों के कामों की समीक्षा प्रदेश कांग्रेस कमेटी करें। जहां परिवर्तन की आवश्यकता हो वहां परिवर्तन किया जाये ताकि संगठन में गति हो सरकार के काम को जनता तक पहुंचाना पदाधिकारयों की जिम्मेदारी है। इस काम को अभी से शुरू करना है। सरकार के काम जनता तक पहुंचाने के लिये पदाधिकारियों ने क्या किया इसकी भी समीक्षा की जायेगी संगठन में। जिले के संगठन प्रभारी महिने में कम से कम दो बार जरूर जाये। नगरी निकाय चुनाव की जीत की मैं आप सबको बधाई जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई है।
बैठक का संचालन चंद्रशेखर शुक्ला आभार प्रदर्शन रवि घोष ने किया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण प्रतिमा चंद्राकर, अरूण सिघानिया, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला महामंत्रीगण कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, अमरजीत चावला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, सुमित्रा धृतलहरे, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, गोपाल थवाईत, सीमा वर्मा, शाहिद खान, सदस्य कार्यसमितिगण कैलाश पोयाम, लालजी चंद्रवंशी, विष्णुदेव यादव, जिला शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, झुमुक दीवान, सुभद्रा सलाम, अवधेश गौतम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, सागर सिंह बैस, सुरेन्द्र जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, भागवती राजवाड़े, राजेन्द्र तिवारी, नजीर अजहर मोर्चा, संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, पूर्णचंद कोको पाढ़ी, संजय सिंह इम्तियाज हैदर, देवा देवांगन, रामविलास साहू, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, जयवर्धन बिस्सा, इदरीश गांधी, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन उपस्थित थे।
read more : https://nukkadnews.in/grandmother-along-with-her-lover-killed-her-3-year-old-granddaughter/


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
